Thursday, May 9, 2024

कैसे करें आंखों का मेकअप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

यह सच है कि चेहरे का मेकअप चाहे कितना ही आकर्षक हो, आंखें ही व्यक्ति को अपनी ओर बरबस ही आकर्षित कर लेती हैं। अत: आप जब अपना मेकअप करती हैं तो कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखें ताकि मेकअप बेहतर ढंग से किया जा सके।

आंखों के मेकअप के लिए आवश्यक सामग्री में आप रखें-गोल स्पंज ब्रश, आई शैडो लगाने के लिए, तिकोने बालों वाला ब्रश, भौंहों के लिए, ट्वीजर, कनसीलर, मस्कारा, लूज पाउडर।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेकअप करने का तरीका:- सबसे पहले आप आंखों के आस-पास के जगह के काले गड्डों को कनसीलर की सहायता से छिपाएं।
आई शैडो का बेस तैयार करने के लिए त्वचा की रंग से मेल खाता लूज पाउडर आंखों के चारों तरफ स्पंज से थपथपाते हुए लगाएं।
आई शैडो को लगाने के लिए सदैव बीच वाले शेड हों तो बेहतर होगा। वह न तो अधिक गहरे और न तो अधिक हल्के होने चाहिए।

उदाहरण के लिए देखें कि भूरे रंग का चुनाव करने पर इसके तीन रंग के शेड हल्का, मध्यम व गहरे रंग के शेड को आंखों के गोलाइयों में भौंहों से नीचे उभरे हुए हिस्से एवं सबसे गहरे रंग के शैड को लाइनर के रूप में इस्तेमाल कर आप एक ही रंग से बेहतर परिणाम पा सकते हैं।

गोल स्पंज वाले ब्रश से पलकों से लेकर भौंहों के नीचे तक सबसे हल्के शेड लगाने में भी प्रयोग करें। तिकोने आकार के ब्रश से गहरे रंग के शैडो की लाइन बनाएं। इसी ब्रश द्वारा गहरे भूरे शेड को निचली पलकों पर भी लाइन बनाने के लिए प्रयोग करें। यदि शेड केवल आधे आंखों पर ही लगे तो अधूरा व असंतुलित सा लगता है।

आपकी आंखों का आकार गोल होने पर बाहरी कोनों से लाइन थोड़ी ऊपर की ओर बाहर निकालने से आंखों को लम्बा दिखाया जा सकता है। मस्कारा लगाने के लिए वाटर प्रूफ मस्कारा का ही प्रयोग करें। मस्कारा लगाने के पश्चात आप सूखने का इन्तजार करें। हल्के भूरे, काले व ट्रांस्पेरेन्ट मस्कारा का प्रचलन काफी है। अत: इसे आप प्रयोग कर सकती हैं।
भौंहों के लिए सबसे पहले ट्वीजर से अवांछित बालों को साफ कर लें। तिकोने बालों वाले ब्रश को अपनी भौंहों के काले या भूरे रंग अनुसार उसी रंग के शैडो में डिप कर बालों की उगने की दिशा में फेरते हुए लगाएं। भौंहों को संवरा दिखाने के लिए ब्रश ऊपर से एक बार अवश्य करें।
– रूबी

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय