Sunday, May 12, 2024

मुजफ्फरनगर में भैया दूज पर उमडी भारी भीड़, रोडवेज बसों ने बढाए फेरे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। भाई बहन के प्यार का प्रतीक भैयादूज पर्व जनपद में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को तिलक कर उनकी लम्बी आयु की कामना की, तो भाईयों ने भी बहनों को उपहार भेेंट किये। भैया दूज के पर्व के कारण रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर भारी भीड़ रही। रोडवेज विभाग ने जहां बसों के फेरे बढाये, वहीं ट्रेनों में भी मारा-मारी रही। निजी व प्राइवेट वाहनों से भी लोग अपने गंतव्य को पहुंचे।

भैयादूज के पर्व पर रोडवेज विभाग ने जनपद से सभी स्थानों के लिए संचालित होने वाली बसो के फेरे बढा दिए। बहनों के घर भैया दूज पर जाने वाले भाइयों को परेशानी का सामना न करना पडा। उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए विभाग ने बसों के फेरे बढाए। जनपद से निगम  की 97 व अनुबंधित 55 बसें विभिन्न मार्गो के लिए संचालित की। भैयादूज पर्व को सभी बसों के 123 फेरे बढाए गए। वहीं विभाग को दिल्ली के लिए चार नई बसे ओर मिली है। जिन्हें भी संचालित कर दिया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुजफ्फरनगर से पानीपत, कैराना, बिजनौर मुरादाबाद के लिए 19 बसे संचालित की जा रही है। बसों की 12 ट्रिप बढाई गयी है। मुजफ्फरनगर से बिजनौर के 9 बसे संचालित होती उनके 15 फेरे बढाए गए है। इसी तरह मुजफ्फरनगर से कांधला, बडौत के लिए 15 फेरे बढ़ाए है। इसी तरह  मुजफ्फरनगर से मेरठ, सहारनपुर, चंडीगढ, अमृतसर, रुडकी, हरिद्वार, लखनऊ, आनन्द विहार, दिल्ली देहरादून, थानाभवन, सिसौली, ऋषिकेश, बसेडा, खाइखेडी, सीकरी, शुकतीर्थ समेत अन्य मार्गो पर बसों के फेरे बढाए गए है। पहले के मुकाबले सभी बसों के फेरे बढा दिए गए है।  भैयादूज के पर्व को देखते हुए सभी मार्गो पर बसों के 123 फेरे बढाए गए है। भैयादूज के लिए बहनों के घर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार शाम से ही भीड दिखाई दी और बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड, शामली बस स्टैंड, चरथावल बस स्टैंड, सहारनपुर बस स्टैंड, जानसठ बस स्टैंड पर काफी भीड दिखायी दी। यही हाल बुधवार को ट्रेनों का भी रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व जीआरपी मौके पर मौजूद रही।

जानसठ कस्बे एवं देहात क्षेत्र में भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक करने के साथ मिष्ठान खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की। उधर, बसों में भीड़ भाड़ को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने वाहनों की छत पर भी बैठकर सफर किया। इतना ही नहीं जानसठ मीरापुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही।

बुढ़ाना कस्बा व देहात क्षेत्र में भैया दूज का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान सड़को पर भारी भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। कस्बे के मोहल्ला पछाला में ज्योति त्यागी ने भैय्या दूज पर्व पर अपने छोटे भाई सचिन त्यागी को तिलक कर मिष्ठान खिलाकर अपना व्रत खोला। बहनों ने अपने भाई की लंबी आयु की कामना ईश्वर से की। मिली जानकारी के अनुसार आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष का दूसरा दिन है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। पुराणों के मुताबिक इस दिन भगवान यम अपनी बहन यमुना से मिलने आए थे। तब से ये पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना से उसके माथे पर टीका लगाती है। माना जाता है ऐसा करने से यमराज उन भाई-बहनों के कष्ट दूर कर देते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय