Thursday, November 30, 2023

मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकडा में जौली रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान बच्ची की प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गयी। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जौली रोड पर महीपाल सिंह परिवार के साथ रहते है। सोमवार शाम उसकी छह साल की बेटी प्रतिज्ञा घर के बाहर खेल रही थी। तभी तेज गति से निकली बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

गंभीर घायल बच्ची को परिवार के लोगों ने उपचार के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मंगलवार को उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

- Advertisement -

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,490SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय