Sunday, February 23, 2025

मेरठ में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी कर रही परेशान

मेरठ। बारिश के बाद दिन व रात में उमस भरी गर्मी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को परेशान कर रही है। मानसून तक ऐसे ही हालत बने रहने की संभावना है। आज सोमवार को सुबह से आसमान पर कभी बादल छाए रहे तो कभी सूर्यदेव के तेज का असर रहा।

 

पश्चिम उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में तीन दिन तक रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश से थोड़ी राहत मिली और तापमान 40 से नीचे आया। रात का तापमान भी 31 से नीचे आकर 26 डिग्री के पास बना है। मौसम कार्यालय पर आज सुबह अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश के बाद उमस बढ़ी है। अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश के बाद एक्यूआई स्तर में भी सुधार हुआ है। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 89 दर्ज किया गया, जबकि जयभीमनगर में 101, गंगानगर में 80, पल्लवपुरम में 86, दिल्ली रोड 90, बेगमपुल 101 दर्ज किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय