Monday, May 19, 2025

शामली से सैकड़ों किसानों ने किया दिल्ली कूच,रामलीला मैदान में होगा धरना प्रदर्शन

शामली। शहर के रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में किसान एमएसपी सहित अन्य कई मांगों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहा सभी किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। किसानों का साफतौर पर कहना है कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। जिसके चलते किसानों को मजबूरन आंदोलन करने पड़ रहे है।

 

आपको बता दें कि शहर के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए। किसानों ने बताया की दिल्ली मे आज हम सभी एमएसपी सहित अन्य कई मांगों को लेकर दिल्ली के लिए कूच कर रहे है।क्युकी किसानो ने 13 महीने तक दिल्ली बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद किसानो को उनकी मांगे माने जाने का आश्वासन सरकार द्वारा दिया गया था। लेकिन अब सरकार वादाखिलाफी पर उतर आई है।जिसके चलते किसानों में भारी आक्रोश है। जिसके चलते आज सभी किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुचेंगे और वहा सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट करेंगे।

 

किसानों ने कहा कि सरकार की नीयत में बड़ा खोट है। सरकार लगातार किसानों को गुमराह कर रही है। लेकिन चाहे जो भी हो किसान अपनी मांगों को मनवाकर ही रहेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय