Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में दबंगों ने रॉड से जमकर मारपीट, बीच बचाव में आई महिला को भी पीटा

मेरठ। मेरठ में थाना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शाहजहां कॉलोनी में बाइक से बच्चे की साइकिल टकराने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा। बीचबचाव में आई उसकी बहन को भी आरोपियों ने मार पीटकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि महिला गर्भवती थी। गंभीर हालत में युवक अपनी बहन के साथ थाने पहुंचा और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

 

शाहजहां कालोनी निवासी नदीम ने बताया कि उसका भांजा साइकिल चला रहा था। इस दौरान गली निवासी शावेज बाइक लेकर आ रहा था। आरोप है कि शावेज ने बच्चे की बाइक में टक्कर मार दी। जिस पर नदीम और शावेज का विवाद हो गया। इस पर शावेज ने अपने साथियों को बुला लिया। उसके साथी हाथ में लोहे की रॉड और डंडे लेकर आए और नदीम की जमकर पिटाई कर दी। भाई को बचाने के लिए आई गर्भवती बहन को भी दबंगों ने मार पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया - मोहन भागवत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय