Monday, May 19, 2025

शामली में प्रजापति समाज के सैकड़ो लोग दिल्ली के लिए रवाना, संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

 

शामली। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के नेतृत्व में शहर के हनुमान धाम रोड से प्रजापति समाज के सैकड़ो लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जहां प्रजापति समाज के लोग दिल्ली के जंतर मंतर पर समाज की विभिन्न मांगों को लेकर निकल जा रही संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।

 

आपको बता दें कि शुक्रवार को शहर के हनुमान धाम रोड पर राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के नेतृत्व में सैकड़ो लोग शामली के इकट्ठा हुए. जिसके बाद सभी लोग अपनी-अपने वाहनों में बैठकर देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जहां वे संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करेंगे. प्रजापति समाज के लोगों का कहना है कि आजादी के वर्षों बीच जाने के बाद भी लोकसभा में प्रजापति समाज का कोई भी सांसद व प्रतिनिधि मौजूद नहीं है। जबकि प्रजापति समाज चुनावो में बढ़ चढ़कर वोट करता रहा है। जिसके कारण प्रजापति समाज हमेशा उपेक्षित और पिछड़ा हुआ है। कहने को तो न्याय तंत्र स्वतंत्र है। लेकिन वह भी राजनीतिक तंत्र से प्रभावित होता रहता है।

प्रजापति समाज का राजनीति में प्रतिनिधित्व न होने के कारण समाज को वह हक नहीं मिल रहा। जो उन्हें मिलना चाहिए। प्रजापति समाज की मांग है कि उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी जातिगत जनगणना के अनुपात में समाज को आरक्षण दिलाए जाने की मांग की है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय