Saturday, April 26, 2025

नोएडा में दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाली एक नवविवाहित  की उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

देश का किसान 26 जनवरी को देशभर में करेगा ट्रैक्टर परेड- चौधरी राकेश टिकैत

[irp cats=”24”]

थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि प्रवीन (22 वर्ष) पत्नी असलम नयागांव में रहती थी। वह मूल रूप से जनपद औरैया की रहने वाली थी। उनकी असलम से 11 माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रवीन का शव शनिवार की देर रात को उसके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। इस मामले में उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किया है।

चंदन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बिजनौर लोकसभा की प्रमुख मांगों पर की चर्चा

उन्होंने बताया कि महिला की शादी 11 माह पूर्व हुई थी। इसलिए अपर पुलिस उपायुक्त की देखरेख में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को महिला के परिजनों ने  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने उसके पति असलम और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय