Wednesday, May 7, 2025

सहारनपुर : पत्नि के साथ छेड़छाड़ से आहत पति ने की आत्महत्या

सहारनपुर। थाना बड़गांव क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।  बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की पत्नि कुछ दिन पहले जब अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी तो उसके पडोसी एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने इस सम्बन्ध में थाना बड़गांव में पडोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। बताया जा रहा है कि वह पत्नि के साथ हुई छेड़छाड़ से बहुत आहत था और उसने आज विषैला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन जब उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय