Saturday, May 18, 2024

फोन पर पति ने दिया तीन तलाक, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद खजूरी खास थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है। आरोपी अपने परिवार के साथ मेरठ में रहता है।

महिला ने बताया कि 2021 में उसकी शादी मेरठ के रहने वाले एक युवक से हुई थी। आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बातों पर उसको पीटा जाने लगा। पति-पत्नी के बीच एक बच्चा भी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रताड़ना से तंग आकर महिला मायके में रहने के लिए आ गई। मई में उसके पति का फोन आया। आरोपी ने दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज करने के बाद उसे तीन तलाक दे दिया। काफी सोच-विचार करने के बाद पीड़िता पुलिस तक शिकायत लेकर पहुंची।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय