Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में पत्नी का हत्यारा पति 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने आज संदीप पुत्र स्वरूपदास को पत्नी अल्का की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आज मानकमऊ बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया। विधिक कार्रवाई करते हुए संदीप को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

 

एसपी देहात सागर जैन ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि अभियुक्त संदीप ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी अल्का के साथ किसी बात को लेकर हुई नोंकझोंक के बाद डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और घर से भाग गया था। गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में संदीप ने बताया कि उसकी शादी अल्का से 10 साल पहले हुई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। जिससे इनकी पत्नी मायूस रहती थी और स्वभाव चिडचिड़ा हो गया और दोनों में अक्सर क्लेश होता रहता था।

[irp cats=”24”]

 

दोनो में कल हाथापाई और कहासुनी हो गई थी। आवेश में आकर संदीप ने पत्नी अल्का को डंडों से पीटा और फिर घर से भाग गया था। बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। अल्का के भाई ने इस मामले में कल ही थाना कुतुबशेर में अपने जीजा संदीप के खिलाफ अपनी बहन अल्का की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अल्का देवबंद थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुरम निवासी पृथ्वी सिंह की पुत्री थी। उसके भाई आलोक कुमार ने जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय