Wednesday, July 24, 2024

त्यागी समाज को टिकट नही, तो वोट नही – मांगेराम

चरथावल। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के तत्वावधान में सतीश फौजी के आवास पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में मांगेराम त्यागी ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि यदि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने त्यागी समाज को टिकट नही दिया तो त्यागी समाज त्यागी बाहुल्य की सभी 13 सीटों पर विरोध करेगा।उन्होंने समाज के लोगों से राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।
 शनिवार को कस्बे के मौहल्ला हलवाईयान में सतीश फौजी के आवास पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी राष्ट्रभक्त था, है और रहेगा। हर अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी जी सरकार को अच्छे तरीके से चला रहे हैं। हम भाजपा पार्टी का सम्मान करते है लेकिन यदि आगामी लोकसभा चुनाव में त्यागी समाज के लोगों को भाजपा ने टिकट नही दिया तो लोकसभा की प्रभावित करने वाली 13 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया जायेगा और त्यागी समाज अपना प्रत्याशी चुनाव में उतारेगा। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज हर घर से एक वोट व 100 का नोट से सहयोग करेगा।
त्यागी समाज सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,बागपत,हापड़,बिजनौर,अमरोहा,नगीना,आगरा,मुरादाबाद सहित सभी 13 सीटों को प्रभावित करेगा। वही मुजफ्फरनगर से भाजपा द्वारा बनाये गये लोकसभा प्रत्याशी संजीव बालियान पर टिप्पणी करने से कतराते नजर आये। इस मौके पर बिजेंद्र त्यागी,रूपेश त्यागी,प्रदीप त्यागी,दीपक त्यागी,नरेंद्र त्यागी,पवन त्यागी,सन्दीप त्यागी,आदेश त्यागी,अनुज त्यागी,विशाल त्यागी,भूरा त्यागी,कृष्ण मोहन त्यागी,विशु त्यागी,प्रदीप त्यागी,अशोक त्यागी आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय