Thursday, April 24, 2025

कोहरे का कहर: बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में घुसी ट्रैवलर बस, दो की मौत, 15 घायल

बागपत। खेकड़ा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर आज बुधवार को भीषण हादसा हो गया है। यहां ट्रक और ट्रवलर बस के बीच भयानक हादसा हो गया। हादसे में 12 से 15 लोग घायल हो गए। दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के बीच बागपत जिले में पेरिफेरल एक्स्प्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, करीब 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बागपत के खेकड़ा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बुधवार को भीषण हादसा हुआ। जहां ट्रक और ट्रैवलर बस के बीच भयानक हादसा हो गया। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। दो यात्रियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही चार सरकारी 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को चारों एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खेकड़ा के समीप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लकड़ी के ट्रक में पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैवलर गाड़ी घुस गई। जो वृंदावन से वापस लौट रहे थे। जिसमें सवार दो महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

[irp cats=”24”]

पंजाब के बालाचौर की रहने वाली मनीषा ने बताया कि उनके कस्बे से श्रद्धालु एक ट्रेवलर बस में सवार होकर वृंदावन आये थे। जिसमे 15 महिला श्रद्धालु सवार थी। उन्होंने बताया कि वृंदावन से वापस लौटते समय मंगलवार रात करीब 12 बजे उनकी गाड़ी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंची तो पेरिफेरल पर खड़े लकड़ी से भरे  ट्रक पीछे से घुस गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय