Saturday, April 26, 2025

कोहरे से सहमी जिंदगी, मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में कड़ाके की ठंड

मेरठ। मेरठ सहित पूरा पश्चिम यूपी कोहरे की जद में है। कोहरे के कारण जिंदगी सहमी हुई है। ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। तापमान कम हो रहा है।

सर्दी लगातार बढ़ रही है। साथ ही रात्रि में घना कोहरा छा रहा है। ऐसे में दृश्यता कम होने से हादसे की आशंका है। मौसम विभाग और ट्रैफिक विभाग ने लोगों को वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मंगलवार से मेरठ और पश्चिम यूपी के जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई है।

सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही रात्रि में घना कोहरा  छा रहा है। ऐसे में दृश्यता कम होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। पहली बार मेरठ का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। सीजन में यह सबसे कम रहा। इससे पहले 20.5 डिग्री तापमान 20 दिसंबर को दर्ज किया गया था। आज सुबह से घने कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। पूरे शहर में कोहरे की मोटी चादर के चलते विजिबिलटी शून्य हो रही थी। दिल्ली दून हाईवे पर दस मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

[irp cats=”24”]

घने कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि हाईवे से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। कोहरे के चलते दिन में मौसम ठंडा रहा और धूप गायब रही और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरन बढ़ाया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मेरठ का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय