Sunday, May 18, 2025

शामली में खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा उत्कृष्ट इकाइयों को मंडल व प्रदेश स्तर पर किया जाएगा पुरस्कृत

शामली। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, शामली द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संचालित योजनाओं — प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना — के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक वित्तपोषित/स्थापित अच्छी उत्पादन और बिक्री करने वाली इकाइयों का चयन कर उद्यमियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

मुज़फ्फरनगर में कांग्रेस के कैंडल मार्च में चले लात-घूंसे, एक नेता ने दूसरे को कूटा, ज़िला अध्यक्ष ने झाड़ा पल्ला

पुरस्कार वितरण इस प्रकार होगा प्रथम पुरस्कार: ₹15,000,द्वितीय पुरस्कार: ₹12,000, तृतीय पुरस्कार: ₹10,000 प्रदान किया जाएगा।

मुज़फ्फरनगर में बेटे ने मां की हत्या का लिया बदला, हत्यारोपी को मार दी गोली

प्रथम पुरस्कार: ₹40,000,द्वितीय पुरस्कार: ₹30,000, तृतीय पुरस्कार: ₹20,000,इसके साथ ही राज्य स्तरीय प्रशस्ति प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

 

‘सिंधु जल संधि’ पर निर्णय, पानी मोड़ेगा भारत, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा में बिछेगा नहरों का जाल

 

जनपद स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा उद्यमियों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्षों में पुरस्कार प्राप्त कर चुके उद्यमियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, शामली, जुगल किशोर ने जिले की समस्त खादी ग्रामोद्योग इकाइयों को सूचित किया है कि वे दिनांक 30 अप्रैल 2025 तक उत्पादित माल, बिक्री और रोजगार से संबंधित सूचना (इकाई के फोटोग्राफ सहित) जिला ग्रामोद्योग कार्यालय — शार्य गार्डन, गली नंबर-1, निकट डॉ. तेज सिंह, रेलपार, शामली — में अनिवार्य रूप से जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त सूचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उद्यमी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष संख्या 7408410819 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय