Tuesday, April 1, 2025

बागपत में अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की बिनौली थाना पुलिस ने छापेमारी करके अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी के दौरान आरोपी से 9 देशी तमंचे, 12 अर्ध-निर्मित तमंचे, दो जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए। आरोपी की पहचान शामली के इकबालपुरा गांव निवासी मोहम्मद फैयाज के रूप में हुई।

पुलिस उपाधीक्षक हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में जुर्म कूबल कर लिया है। उसने बताया कि वह और उसका सहयोगी दिलावर ऑन डिमांड अवैध हथियारों की आपूर्ति करते हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय