Monday, May 19, 2025

मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, हापुड़ होती थी सप्लाई, 3 गिरफ्तार

मेरठ | उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी में 7 तमंचे 315 बोर और एक देशी बन्दूक 12 बोर समेत 4 खोखा कारतूस वा 2 जिंदा कारतूस हथियार बनाने के उपकरण जप्त किए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को बताया, पुलिस को हथियारों के निर्माण और आपूर्ति के संबंध में एक सूचना मिली थी।

एएसपी ने कहा कि, इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए, परीक्षितगढ़  थाना अंतर्गत अहमदनगर बढ़ला गांव के पास जंगल में गन्ने के खेत के अंदर हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल तीन हथियार आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ में एक देसी हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्टी पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 7 तमंचे 315 बोर और एक देशी बन्दूक 12 बोर समेत 4 खोखा कारतूस वा 2 जिंदा कारतूस और उसे बनाने वाले उपकरणों को भारी मात्रा में बरामद किया गया है। ये सभी उपकरण देसी बंदूकों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरे, ताहिर और खान मोहम्मद के रूप मे हुई। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।

एएसपी ने बताया कि, अभियुक्तों ने पुलिस पुछताछ मे जुर्म कबूल किया है और हथियारों की आपूर्ति ऑन डिमांड पर तैयार कर 3 हजार मे मेरठ के अलावा हापुड़, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में सप्लाई किए जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस ने खुफिया सूचना पर अहमदनगर बढ़ला गांव के पास जंगल में गन्ने के खेत के अंदर चल रही तमंचा फैक्ट्री पकड़ी है। स्थानीय पुलिस आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय