Monday, February 24, 2025

नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा, मुकदमा दर्ज

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के बसई बहाउद्दीन नगर गांव में एक दबंग व्यक्ति द्वारा नोएडा प्राधिकरण की कब्जा प्राप्ति भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण के लेखपाल ने थाना फेस-3 में मुकदमा दर्ज करवाया है।
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के लेखपाल (भूलेख विभाग) राजेश कुमार सिंह ने थाना फेस-3 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-70 स्थित ग्राम बसई बहाउद्दीन नगर के तीन खसरा नंबरों की भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्माण किया जा रहा है।

आरोप है कि उक्त भूमि पर अशोक कुमार नामक व्यक्ति अवैध रूप से निर्माण करवा रहा है। कई बार निर्माण कार्य को रोकने के लिए मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना तथा अभद्र व्यवहार करता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर इससे पूर्व हत्या सहित विभिन्न धाराआंे में कई मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय