बागपत। बागपत में रविवार सुबह रटोल थाना क्षेत्र में बारिश के कारण एक मकान गिरने से दादी और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार सुबह हुए एक हादसे में दादी और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां पांची गांव में एक मकान की छत गिरने से दादी-पोता घायल हो गये । जिन्हें निजि चिकित्सक के यहा भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने पीड़त परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
पांची निवासी याकूब ने बताया की उसका मकान जर्जर है। उसने बताया की बरसात के चलते उसके मकान की छत भरभरा कर गिर गयी। जिसमें उसकी पत्नी हसीना और पोता ढाई वर्षीय समद जो एक चारपाई पर लेटे हुए थे, जो मलबे में दबकर घायल हो गये।
चीखपुकार सुनकर आसपास घरो के लोग दौड़कर पहुचे और दोनों को निजि चिकित्सक के यहा भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया की वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। ग्राम प्रधान नासिर, मास्टर असलम, दब्बू त्यागी आदि ग्रामीणों ने पीड़त परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।