Saturday, April 19, 2025

शुकतीर्थ में महिला मानवाधिकार ट्रस्ट ने जागरूकता कार्यक्रम के साथ मनाया मानवाधिकार दिवस

मोरना। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर शुकतीर्थ मे महिला मानवाधिकार ट्रस्ट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन से जुडी कार्यकर्ताओं, साधु संत, पुलिस व शिक्षाविदों ने भाग लिया। साथ ही सामाजिक क्षेत्र मे नि:स्वार्थ सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

मुज़फ्फरनगर में पुरबालियान प्रधान शौकत अली गिरफ्तार, यशवीर महाराज के प्रदर्शन की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई

शुकतीर्थ मे स्थित हनुमतधाम सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अथिति स्वामी विज्ञानन्द महाराज ने कहा की कर्तव्य के पालन मे किसी के अधिकारों का अतिक्रमण न करें धर्म कहता है की दूसरों के लिए वही व्यवहार करें जो व्यवहार स्वयं के लिए भी पसंद हो प्रत्येक जीव का अपना अधिकार है। प्रत्येक जीव प्रकृति को कुछ न कुछ देता है।मधु मक्खियों  से हम शहद प्राप्त करते हैं। उनका पोषण हमारा कर्तव्य है।शास्त्रों मे पांच प्रकार की विधाएं हैं। किसी जीव को अगर हमसे कोई कष्ट पहुंचा हो।

मुज़फ्फरनगर में युवक का अपहरण, जेब से 20 हज़ार छीने, 75 हज़ार ऑनलाइन भी वसूले

गलती से अगर किसी जीव के प्रति गलत व्यवहार हो गया हो उसके लिए भूत यज्ञ करें।महिला उपनिरीक्षक अजय यादव ने कहा की वस्तुए मिलती नहीं हैं। उन्हें लेना पड़ता है। आज महिलाएं अनेक क्षेत्र मे अपनी काबलियत का लोहा मनवा रही हैं। अभी शिक्षा के क्षेत्र मे और आगे जाकर दहेज प्रथा को बिलकुल समाप्त करना है।राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मावी ने कहा की अपने मौलिक अधिकारो के प्रति जागरूकता आवश्यक है। अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर दूसरों को भी मानवाधिकार के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार ने किया।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में 100 साल पुरानी गुलशन राय धर्मशाला को फर्जीवाड़ा करके बेचने का आरोप, कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, सद्दाम राणा पर पुलिस ने बढ़ाई धाराएं, इमरान को भी किया गिरफ्तार, 11 को होगी सुनवाई

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृहमपाल सिंह, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, ब्लॉक् अध्यक्ष ममता ठाकुर,पिंकी उपाध्याय,राजकुमार, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार,शैलेन्द्र,जिलाध्यक्ष राधा सैनी,सुनीता मावी, रजनी, आस्था, प्रियंका, पूजा, काजल, आरती,ममतेश, कृष्णा, कविता, सरोज आदि मौजूद रही

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय