Tuesday, May 20, 2025

बुढ़ाना में किशोरी से दुकान का शटर बंद कर दुष्कर्म किया, रिपोर्ट दर्ज

बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुत्री से दुष्कर्म होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली पहुंच बताया कि उसका पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। रविवार को वह खेत पर गई थी और उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। किशोरी हल्का बुखार होने पर पड़ोस की दुकान पर दवा लेने गई थी।

 

 

 

आरोप है कि दुकान पर चिकित्सक कार्य करने वाले आसिफ पुत्र अनवर ने दुकान का शटर बंद कर लिया और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर उसका मुंह दबा लिया। आरोप है कि मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने अपने घर पर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। देर शाम घर पहुंचने पर महिला को पुत्री के साथ हुई घटना का पता लगा। सोमवार को वह अपनी पीडिता पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची।

 

 

पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को चिकित्सा के लिए जिला मुख्यालय पर भेजा है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दबिश के दौरान आरोपी गांव में नहीं मिला। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय