Sunday, February 23, 2025

देवबंद में तीन वर्षीय मासूम बालक को आवारा कुत्तों ने हमला कर किया घायल, घायल बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद क्षेत्र के गांव लबकरी में घेर में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम बालक को आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने बामुश्किल कुत्तों को वहां से भगाया और घायल बालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा टीम ने मांस, डेयरी व मिठाई की दुकानों पर की छापेमारी

जानकारी के मुताबिक गांव लबकरी निवासी सुफियान का बेटा उमैर (तीन वर्ष) घेर में खेल रहा था। इस दौरान आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और बालक को घेर लिया। उमैर ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे पहले परिजन वहां पहुंचते कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। परिजनों ने बामुश्किल कुत्तों को वहां से भगाया और घायल बालक उमैर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय