Wednesday, April 16, 2025

देवबंद में पालिका प्रशासन ने अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण ,व्यापारियों से किया सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आह्वान 

देवबंद (सहारनपुर)। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत देवबंद में नगर पालिका प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने का कार्य किया। इस दौरान देवबंद नगर के व्यापारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया गया। अभियान के दौरान कई दुकानदारों के यहां से पॉलीथीन जब्त करते हुए उनसे जुर्माना भी वसूला गया।
देवबंद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने नगर के
शास्त्री चौक से रणखंडी रेलवे फाटक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। कई जगह अतिक्रमण मिला। जिसे टीम ने हटवाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कई दुकानदारों के यहां से पॉलीथीन और प्लास्टिक के बने ग्लास जब्त करते हुए करीब 34 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
चेतावनी दी गई कि यदि फिर से अतिक्रमण पाया जाता है तो जुर्माना वसूलने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। टीम ने सभी व्यापरियों को प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगे होने की जानकारी देते हुए इसका इस्तेमाल न करने का आह्वान किया। इस दौरान पालिका के लाइट इंचार्ज विकास चौधरी, पोपिन कुमार, बिरला सूद, मो. साजिद आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में भैंसा बुग्गी पलटने से महिला की मौत, खेत से चारा ला रही थी वापस
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय