Thursday, May 8, 2025

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5-7 जनवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

रामनगर: उत्तराखंड का मौसम फिर बदलने वाला है। 5 जनवरी से 7 जनवरी के बीच राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 4 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, और 5 जनवरी से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी।

उत्तरकाशी जिले के कुछ स्थानों सहित चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

शुष्क सर्दी के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में लोग कड़ाके की ठंड और शीत लहरों का सामना कर रहे हैं। ठंडी हवाओं के साथ शीत लहरें चल रही हैं, जिससे लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। रामनगर और कालाढूंगी जैसे मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी शीत लहर का प्रभाव देखा जा रहा है।

ठंड और कोहरे के चलते वाहनों की गति पर भी असर पड़ा है। रामनगर का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। लोग ठंड से बचने के लिए आग और अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका ने जगह-जगह चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है और दुकानदार भी राहगीरों के लिए अलाव जला रहे हैं।

इस ठिठुरती सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक होकर अलाव का सहारा ले रहे हैं और नगर निगम के द्वारा ठंड से निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय