Thursday, May 8, 2025

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश:  6 श्रद्धालुओं की मौत, एक गंभीर घायल, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

उत्तरकाशी। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल-गंगोत्री जा रहा एक हेलीकॉप्टर गुरुवार की सुबह उत्तरकाशी जिले के गंगनानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में सभी मृतक श्रद्धालुओं और घायल की पहचान हो गयी है। मृतकों में तीन महाराष्ट्र के अलावा एक-एक गुजरात, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु हैं। जबकि आंध्र प्रदेश का एक श्रद्धालु घायल है।

मुजफ्फरनगर के निर्वाल हॉस्पिटल पर छाया संकट, ध्वस्तीकरण के हुए आदेश, सीएमओ को भी गई चिट्ठी !

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। हेलीकॉप्टर ने सहस्त्रधारा से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरकर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

मुज़फ्फरनगर में जिला जज के ड्राइवर के खिलाफ शिकायत, धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने घायल को ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा और मृतकों की शिनाख्त की। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मेरठ के युवक ने किया पाकिस्तान का समर्थन, कमेंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल का विवरण- मकतूर भास्कर (51 वर्ष), निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल, अनंतपुर-आंध्र प्रदेश।
1- विजयलक्ष्मी रेड्डी सी (57 वर्ष) पत्नी चिरा सुब्बा, निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड, पावई मुंबई-महाराष्ट्र। 2 रॉबिन सिंह (60 वर्ष) पुत्र रामकरण सिंह, निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग, बड़ोदरा,फतेहगंज-गुजरात, (पायलट)। 3- राधा अग्रवाल (79 वर्ष) पत्नी रामचंद्र अग्रवाल, निवासी आलमगीरी गंज, बरेली-उत्तरप्रदेश। 4- रुचि अग्रवाल (56 वर्ष) निवासी 2504 ओडेसी 2, हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई-महाराष्ट्र। 5 – कला चंद्रकांत सोनी (61 वर्ष) पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए-103 गोल्डन ओक हाइस्ट्रीट डी मार्ट समोर, हीरानंदानी गार्डेंस पावई, मुंबई-महाराष्ट्र। 6 – वेदांती (48 वर्ष) पत्नी एम. भास्कर, निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर-आंध्र प्रदेश।

 

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के गंगनानी में गुरुवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है और उन्होंने इस पूरी घटना की जांच के लिए निर्देश भी दिए हैं। उत्तरकाशी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना स्थल पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं और पूरे मामले की पल-पल की जानकारी खुद सीएम धामी ले रहे हैं।

 

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।“

 

 

जानकारी के अनुसार, गंगोत्री जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9 बजे गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हेलीकॉप्टर में सवार 5-6 यात्रियों में से दो के घायल होने की खबर है। बचाव कार्य के लिए पुलिस, सेना, आपदा प्रतिक्रिया दल और स्थानीय अधिकारियों को भेजा गया।

 

 

 

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम की यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय