Monday, April 14, 2025

देवबंद में दरोगा ने युवकों को मेले के अंदर जाने से रोका, दरोगा की कर दी धुनाई,घायल,दो गिरफ्तार,एक फरार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में तीन युवक बाइक पर सवार होकर यहां कुछ रोज से भर रहे मेले में जा रहे थे। मेले में भीड होने के चलते मेला गेट पर तैनात दरोगा ने उन्हें बाइक से उतरकर अंदर जाने के लिए बोला। जिसके बाद उक्त युवकों ने दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दरोगा गंभीर रुप से घायल हो गया। इस मामले में  पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद के श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में ड्यूटी कर रहे एसआई विनोद कुमार  बीती रात्रि मेले के मुख्य गेट पर तैनात थे। इस दौरान तीन लोग बाइक पर सवार होकर मेले में अंदर जाने लगे। एसआई विनोद कुमार ने भारी भीड़ होने का हवाला देते हुए उन्हें पैदल जाने को कहा। इससे गुस्साए तीनों लोग उनके साथ बहस करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने धक्का-मुक्की शुरु कर दी। इससे पहले एसआई कुछ समझ पाते उक्त लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में चोट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान वहां अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। जिन्होंने मौके से भाग रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। बाद में घायल एसआई को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां से नाजुक हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि दो हमलावर मौके से पकड़े गए हैं। उनका एक साथी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी नागल थाना के गांव रणमलपुर का है। जबकि दूसरा देवबंद क्षेत्र के गांव कुरलकी का रहने वाला है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में आज से शुरू होगा ‘चमार चौदस’ मेला, मां बाला सुंदरी के दर्शन को लगेगा श्रद्धालुओं का तांता
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय