Saturday, May 18, 2024

फरीदाबाद में 50-50 हजार के इनामी बदमाश जंगली और बिल्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

फरीदाबाद। फिरौती, लूट, स्नैचिंग, लडाई-झगडे व अवैध हथियार के मामलों में 13 साल से फरार चल रहे 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश जंगली और बिल्ला को अपराध शाखा सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्मप्रकाश की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसीपी क्राइम अमन यादव ने शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में हिमांशु उर्फ जंगली, मनोज उर्फ बिल्ला शामिल हैं। दोनों आरोपी भाई हैं, जो कि बल्लबगढ़ के रहने वाले है।

उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लबगढ़ सेक्टर- 3 से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने वर्ष-2008 में अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-23 बल्लबगढ़ के रहने वाले प्रापर्टी डीलर पंकज की दुकान टाउन प्लाजा पर हथियारों से जान से मारने की नीयत से चोट मारने की वारदात को अंजाम दिया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके साथ ही आरोपियों ने वर्ष 2009 में सेक्टर-3 बल्लबगढ में भीकम कॉलोनी के रहने वाले बलराज पर जन्म दिन की पार्टी में किसी बात को लेकर जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से 3-4 फायर किए थे, जिसमें आरोपियों को 8 वर्ष की सजा हुई थी। आरोपी जंगली हाई कोर्ट से जमानत पर आ गया तथा आरोपी बिल्ला अदालत में पेश नही हुआ था। दोनों आरोपी जब से अदालत में पेश नही हुए। आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश के पर वर्ष 2011 में पीओ का मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी अब तक फरार चल रहे थे। आरोपियों के अन्य साथियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय