Friday, April 11, 2025

मेरठ में बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में लूटा 50 लाख का सोना, अधिकारियों में हड़कंप

मेरठ। पुलिस कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त है। वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने पुलिस की इस व्यस्तता का फायदा उठाने हुए दिन दहाड़े ज्वेलरी शोरूम को लूट लिया। बदमाश आराम से ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख का सोना लूटकर फरार हो गए। ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट होने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के अलावा मौके पर आईजी और एडीजी भी पहुंचे हैं। डॉग स्क्वायड और फांरेसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।

मेरठ लालकुर्ती थाना क्षेत्र बेगमपुल जीआईसी रोड पर गोल्ड व्यापारी राजीव कपूर निवासी पीएल शर्मा रोड का गोपाल दी हट्टी के नाम से ज्वेलरी शोरूम है। जहां पर आज बदमाशों ने दिनदहाड़े 50 लाख के सोने की लूट को अंजाम दिया। ज्वेलरी शोरूम में घुसे बदमाशों ने सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद शोरूम में रखे सोने के जेवर और सोने से बना अन्य सामान बैग में भरकर फरार हो गए। बेगम पुल जैसी जगह में लूट की जानकारी होते ही एसएसपी, आईजी और एडीजी भी पर पहुंचे और घटना की जानकारी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिन दहाड़े मेरठ में हुई लूट की घटना से व्यापारियों में रोष है। मौके पर भाजपा के पदाधिकारी और व्यापारी नेता भी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से लूट की घटना होने पर रोष जताया। व्यापारियों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि लूट के आरोपी 24 घंटे के भीतर पकड़े जाए और लूट का माल पुलिस बरामद करें।

यह भी पढ़ें :  मेरठ जोन पुलिस भारोत्तोलन प्रतियोगिता का डीआईजी ने फीता काटकर किया उद्धाटन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय