Monday, May 19, 2025

गाजियाबाद में भाई ही बना भाई का दुश्मन,पैसों को लेकर हुआ विवाद,चलवा दी गोली,अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में देर रात बदमाशों ने एक बाइक सवार दूधिया को गोली मार दी है। घायल दूधिया को इलाज के लिए दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दो सगे भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

रास्ते में रोककर मारी गोली

पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात लोनी थाना क्षेत्र में गांव चिरौड़ी रोड पर निठोरा गेट के नजदीक हुई। गांव सिरोली निवासी 40 वर्षीय सतपाल दूधिया है। घटना के समय गाजियाबाद से दूध देकर बाइक से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में दो युवकों ने उसको रोक लिया और गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

रुपयों को लेकर चल रहा विवाद

सतपाल ने पुलिस को बताया कि गांव ढिकौली निवासी दो सगे भाई रजत और प्रशांत से उसका भैंस खरीद के रुपयों का लेनदेन चल रहा है। वह सारे पैसे दे चुका है। इसके बावजूद दोनों भाई पैसे मांग रहे हैं। इसी बात पर सोमवार रात कहासुनी हुई थी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इस मामले में सतपाल की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय