Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद में ईओ ने लगाया पालिका अध्यक्ष पर मारपीट और पिस्टल तानने का आरोप

गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) केके मिश्रा ने लोनी नगर पालिका की अध्यक्ष रंजीता धामा और उनके साथियों पर मारपीट और उनके ऑफिस में कर्मचारियों पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष ने घटना स्थल का वीडियो जारी कर इन सभी आरोपों को गलत बताया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया है।

 

रात करीब 12 बजे लोनी बॉर्डर थाने पर सूचना दी गई कि पालिकाध्यक्ष और उनके साथियों ने बलराम नगर कॉलोनी पानी की टंकी कैंप कार्यालय पर ईओ और पालिका के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और पिस्टल तानी। इस मामले में ईओ ने पुलिस को रात करीब ढाई बजे एक शिकायत दी। शिकायत में ईओ ने कहा कि वह करीब ढ़ाई बजे अपने कैंप कार्यालय लोनी में लंच के लिए पहुंचे थे।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने वहां मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संजीव अवाना को आगामी त्योहार में साफ सफाई के लिए बुलाया। तभी वहां तपसी सिंह आए। कुछ देर बाद अध्यक्ष भी पहुंच गईं। वह उन पर और संजीव पर चिल्लाने लगीं। उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। धमकी देकर कहने लगी कि अपना स्थानांतरण कराकर चले जाओ, वरना अच्छा नहीं होगा। इसके बाद तपसी सिंह पर भड़क गईं। सभी लोग तपसी सिंह को खींचकर ले जाने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। तपसी सिंह ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष के साथियों ने उन पर रिवाल्वर तान दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय