Saturday, June 15, 2024

सहारनपुर में पुलिस ने सात ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 1440 रुपए भी हुए बरामद 

सहारनपुर (बेहट)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियन्त्रण व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस टीम ने एक शातिर नशा तस्कर रहमान पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला सडकपार कस्बा व थाना बेहट जनपद सहारनपुर को सडकपार से गिरफ्तार किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गिरफ्तार अभियुक्त रहमान उपरोक्त के कब्जे से सात ग्राम स्मैक नाजायज़  तथा स्मैक बेचकर कमाये 1440 रूपये नगद बरामद हुए है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना बेहट पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त रहमान उपरोक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय