Wednesday, July 24, 2024

गाजियाबाद में विवाहिता प्रेमिका के गर्भवती होने पर प्रेमी ने की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। गांव मुबारिकपुर सलामतपुर में दो मई की रात को हुई विवाहिता रेखा (32) की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतका के प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव को अर्धनग्न हालत में पेड़ से लटकाया था। मृतका के पुत्र और सर्विलांस के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गांव मुबारिकपुर निवासी जयसिंह की पुत्री रेखा की शादी करीब 13 साल पहले क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी कृष्ण कसाना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से रेखा पति के साथ अपने मायके मुबारिकपुर में एक अलग मकान में रहने लगी। उसके साथ उसका भाई सोनू रहता था। शादी के बाद उसके दो पुत्र हुए। बड़ा पुत्र 12 साल और छोटा 10 साल का है। पति कृष्ण नोएडा में एक दूध कंपनी की गाड़ी चलाता है। जबकि उसका भाई कुचेसर चौपला स्थित एक दूध की डेयरी पर काम करता है।

 

एक मई की रात को रेखा का शव घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। उस समय रेखा घर में दो बच्चों के साथ अकेली थी और बच्चे घर में सोए हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मृतका की गला दबाकर हत्या की गई थी। लेकिन पूछताछ में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पा रहा था।

 

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए गांव के ही अभिजीत उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका रेखा से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात के समय घर पर रेखा अकेली रहती थी तो वह अक्सर उससे मिलने घर जाता था। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के साथ अभिजीत के संबंध थे। जिससे वह गर्भवती हो गई थी।

 

हालांकि उसने गर्भपात के लिए रेखा को दवाई भी खिला दी थी। लेकिन इसके बावजूद वह गर्भपात न होने की बात कह रही थी और इसी बात को लेकर लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। एक मई की रात भी वह उससे मिलने के लिए घर पहुंचा था और रेखा को लेकर घर के पीछे के स्थान पर ले गया। यहां कहासुनी होने के बाद दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय