Monday, May 12, 2025

गाजियाबाद में यति के करीबी अनिल यादव की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, पांच मुकदमे हैं दर्ज

गाजियाबाद। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी जूना अखाड़े के महंत यति नरसिंहानंद के करीबी अनिल यादव उर्फ छोटे नरसिंहानंद पर पुलिस ने कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है। शांति भंग की आशंका में जेल में बंद बम्हेटा निवासी अनिल की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। उसके खिलाफ पांच केस दर्ज हैं। इनमें लूट और बवाल के मामले शामिल हैं।

 

 

अनिल यादव को पुलिस ने 11 अक्तूबर की रात को गिरफ्तार किया था। यति के बाद उसके खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान देने का केस दर्ज हुआ था। इसमें उसने 11 को ही कोर्ट में सरेंडर किया था। इस केस में जमानत मिलने के बाद पुलिस ने शांति भंग की धारा में कार्रवाई की थी। तब से वह जेल में बंद है। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मुकदमों के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

 

 

यति नरसिंहानंद पर केस दर्ज होने के बाद चार अक्तूबर की रात डासना के देवी मंदिर पर हमला करने की साजिश रचने वाले तीन लोगों के नाम से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है। पुलिस की जांच में यह पहले ही साफ हो गया था कि हमले के पीछ उन तीन लोगों की साजिश थी, जो डासना में चार अक्तूबर को ही बुलाई गई शांति समिति की बैठक में शामिल थे। इन तीनों के इशारे पर ही 100-150 लोग मंदिर पर हमला करने के लिए गए थे।

 

 

उन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया था। इस पर उन लोगों ने पथराव किया था। पथराव के मुकदमे में पुलिस 34 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यति पर कार्रवाई के लिए हंगामा-प्रदर्शन करने वाले लोग भी पकड़े गए हैं। अब तक कुल 49 गिरफ्तारी हुई हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय