Tuesday, September 17, 2024

गाजियाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद। इन्दिरापुरम थाना पुलिस ने शनिवार को बृजकिशोर की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या में उसकी पत्नी प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) शुभम पटेल ने बताया कि चार दिसम्बर इन्दिरापुरम पर छिजारसी अण्डरपास के वाये ग्रीन वेल्ट में एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान बदायूं जनपद के ग्राम वसेला निवासी बृजकिशोर के रूप में परिवार ने की थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बृजकिशोर के भाई ने पुलिस को बताया कि मृतक अपना सामान लेने के लिए छिजारसी निवास पर आया था। वो घर भी नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद आ रहा था। काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला।

बृजकिशोर के साथ रहने वाले शीलेन्द्र व नन्हें से परिजनों ने सम्पर्क किया। शीलेन्द्र परिजनों से नहीं मिला और उसका दूसरा साथी नन्हें भी गायब था। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 63 में रहने वाले गुप्ता के मकान से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बृज किशोर की पत्नी पुष्पा को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बृजकिशोर के बगल में किराये पर कमरा लेकर शीलेन्द्र और नन्हें रहते थे। बृज किशोर के घर पर शीलेन्द्र का आना-जाना था। इस दौरान पुष्पा से शीलेन्द्र के संबंध हो गए। इस बीच उधार पैसे को लेकर शीलेन्द्र बृज किशोर का झगड़ा हुआ था। बृजकिशोर अपनी पत्नी को लेकर गांव चला आया, तभी से दोनों में बातचीत होती थी। शीलेन्द्र ने गांव जाकर पुष्पा को कपड़े और जरूरत का सामान भी खरीदवाया था। बृजकिशोर को यह सब अच्छा नहीं लगा। इसलिए अब वह गांव में ही रहने का मन बनाकर अपना सामान लेने के लिए छिजारसी वापस गया था।

पुष्पा ने शीलेन्द्र के साथ पति की हत्या करने की योजना बनायी। षडयंत्र के तहत शीलेन्द्र ने अपने फुफेरे भाई नन्हें को इस हत्या में शामिल किया। शराब पिलाने के लिए शीलेन्द्र ने पुष्पा से फोन पे पर पांच सौ रुपये मंगवाये। इसके बाद प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर बृजेश संग शराब पी। नशे में अधिक होने पर दोनों ने सर्विस रोड के बगल हिण्डन के बीच ग्रीन बेल्ट में ले जाकर बृजकिशोर के गर्दन पर चाकू से वार किया। फिर ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय