Friday, May 9, 2025

ग्रेटर नोएडा में भाई की मौत के बाद भाभी को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, लाखों रुपए भी हड़पे, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। रिश्ते को शर्मशार करने वाले एक आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने भाई की मौत होने के बाद अपनी भाभी को शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया और भाई की मौत के बाद मिले रुपए हड़प लिए।

पुलिस ने अभियुक्त आशीष को नट-मढैय्या गोलचक्कर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा अपने भाई की मृत्यु के उपरान्त विधवा भाभी को शादी का आश्वासन देकर दुष्कर्म की घटना की गई और पीड़िता को पति की मृत्यु के बाद उसकी कंपनी से मिले लाखों रूपयों को भी धोखाधडी कर हड़प लिया था।

कई महीनो के बाद जब पीड़िता को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ तो उसने थाना बीटा 2 में इसको लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी इस मामले में रेप और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू की। पकड़ा गया आरोपी आशीष जिला फरूर्खाबाद का रहने वाला है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय