Monday, April 21, 2025

पति ने नहीं खाया खाना तो फांसी पर झूल गई पत्नी, चार महीने पहले ही हुई थी शादी

ग्रेटर नोएडा। पति के खाना ना खाने से आहत एक नवविवाहिता ने यहां आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामला दनकौर थाना क्षेत्र का है। जहां प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतिका का नाम कल्पना है और वो महज़ 21 साल की थी जबकि उसके पति सूरज की उम्र 24 साल है। दोनों की शादी हाल ही में नवंबर 2022 में हुई थी। बीते 17 मार्च को दोनों नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास एक किराए के मकान में रहने लगे थे। इससे पहले वो एक कस्बे में रहते थे। दोनों यहां मजदूरी का काम करते थे।

संजय सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर के बाद कल्पना और सूरज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सूरज बिना खाना खाए की कहीं चला गया। यह बात कल्पना के दिल को लग गई और उसने रविवार की दोपहर करीब 3:30 बजे अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद जब सूरज वापस लौटा तो उसको अपनी बीवी की लाश फांसी पर लटके हुई मिली।

पुलिस ने नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से दोनों के घर में मातम का माहोल है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, लिव इन पार्टनर पर मुकदमा दर्ज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय