Wednesday, May 14, 2025

ग्रेटर नोएडा में पत्नी के हाथ में गोली मारने वाला शख्स असलहा समेत गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पति से अलग रह रही एक महिला पर उसके पति ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही थाना बादलपुर पुलिस ने आरोपी आज असलहा समेत गिरफ्तार किया है।
https://royalbulletin.in/in-muzaffarnagar-wife-gave-her-husband-in-coffee-and-gave-poison-condition-critical/315228
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिंकी नामक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 मार्च की शाम के समय वह अपने भाई राहुल के घर पर मिलने के लिए गई थी। उसका भाई ब्रह्मा मंदिर वाली गली पुराना हैबतपुर में रहता है। पीड़िता के अनुसार जब वह अपने भाई से मिलकर उसके घर से निकली, उसी समय उसका पति हेतराम वहां पर आया, और कहने लगा कि तू मेरे साथ चल। पीड़िता ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।
https://royalbulletin.in/the-head-of-pachanda-kalan-told-the-wrestler-family-to-send-a-complaint-to-the-officers-including-the-dangers/315140
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के अनुसार इस बात से आक्रोशित उसके पति ने उसके ऊपर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से वजह से वह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार वह दो माह से अपने पति से अलग रह रही है। उसके साथ उसका बेटा अभिपाल भी रहता है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर आरोपी पति हेतराम पुत्र मुंशीलाल को हिण्डन नदी पुल के नीचे चार मूर्ति के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 1 देशी तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय