Friday, September 20, 2024

ग्रेनो में कुख्यात गैंगस्टर रविकाना की महिला मैनेजर ने धोखे से किराए पर लिया फ्लैट, महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

नोएडा। थाना बीटा-दो में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुख्यात गैंगस्टर रवि काना गैंग की सदस्य, उसके पिता और दो प्रॉपर्टी डीलरों ने धोखाधड़ी करके उसकी फ्लैट को किराए पर लिया। अब वे लोग उसके फ्लैट पर कब्जा करना चाह रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि सर्वप्रिय पत्नी आशीष निवासी डेल्टा-2 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका मून कोर्ट जेपी ग्रीन सोसायटी में एक फ्लैट है। इस फ्लैट को ये लोग किराए पर देना चाह रहे थे। पीड़िता के अनुसार उन्होंने महिपाल व नीरज नामक प्रॉपर्टी डीलर को फ्लैट किराए पर देने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि 26 जुलाई वर्ष 2024 को नीरज व महिपाल द्वारा उन्हें सुनील कुमार झा निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से मिलवाया। महिला के अनुसार दोनों प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि सुनील कुमार झा आपका फ्लैट किराए पर लेना चाहते हैं।
महिला के अनुसार उसने दोनों प्रॉपर्टी डीलर को बताया कि वह अपना फ्लैट अच्छे और सभ्य लोगों को किराए पर देना चाहती है। सोसायटी के नियमानुसार पुलिस वेरिफिकेशन करनी होगी। इसके लिए सुनील कुमार झा तैयार हो गया और कहा कि मेरे साथ मेरी पत्नी और मेरी बेटी रहेगी। पीड़िता के अनुसार नीरज व महिपाल के कहने पर उसने अपना फ्लैट किराए पर दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि सुनील कुमार झा, नीरज, महिपाल, काजल झा ने बड़ी चालाकी से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसके फ्लैट को किराए पर ले लिया।
एग्रीमेंट को नोटरी करवाकर उक्त फ्लैट में दाखिल हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़िता को आसपास के लोगों ने बताया कि आपने यह मकान किसको किराए पर दे दिया। यह लोग बड़े खतरनाक अपराधी है। पीड़िता को संदेह हुआ तो उसने पता किया तो उसे पता चला कि काजल झा गैंगस्टर है। यह रवि काना गैंग कि सक्रिय सदस्य है। पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने यह बात सुनील कुमार झा को बताइए तो सुनील कुमार झा और उसकी बेटी ने उन्हें धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि उक्त लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करके फर्जी कागजातों के आधार पर उसके फ्लैट को हड़पने की नीयत से फ्लैट पर कब्जा किया है। पीड़िता ने आशंका का व्यक्त है कि उसके और उसके पति के साथ ये लोग कोई अप्रिय घटना करवा सकते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय