Friday, June 28, 2024

जयपुर में अवैध संबंधों में बाधा बनने पर तकिए से मुंह दबाकर उतारा पति को मौत के घाट

जयपुर। करधनी थाना इलाके में सीवर टैंक में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात को सोते समय तकिए से मुंह दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को सीवर टैंक में डाल दिया।

थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मूलत: पीलीभीत यूपी निवासी जान मोहम्मद का शव घर के नजदीक सीवरेज टैंक में शव मिला था। मृतक करीब एक सप्ताह से लापता बताया जा रहा था। जान मोहम्मद को उसकी पत्नी और महिला के प्रेमी ने मिलकर रात को सोते समय तकिए से गला घोट कर मार दिया और फिर उसके शव को सीवरेज टैंक में डाल दिया। बुधवार को बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने जानकारी दी तो उसमें जान मोहम्मद का शव मिला था। महिला का प्रेमी मृतक के गांव का ही रहने वाला है इस कारण वह लम्बे समय से यहीं पर रहा था। महिला और उसके प्रेमी के बीच करीब तीन साल से अवैध संबंध थे। जब इसकी जानकारी जान मोहम्मद को लगी तो उसने इसका विरोध किया और महिला के प्रेमी को घर से निकाल दिया। इस पर महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसे जान से मारने की योजना बनाई। जान मोहम्मद के सोते ही दोनों ने मिलकर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। शक के आधार पर जब महिला से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बता दी। इस आधार पर महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया गया है। मृतक जयपुर के किराए से रहकर मजदूरी करता था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी 32 वर्षीय शाहजहां खातून और उसके प्रेमी 25 वर्षीय धर्मेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है। महिला के दो बच्चे है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय