Tuesday, April 15, 2025

सहारनपुर में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ रील बनाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर(नानौता)। सहारनपुर जनपद की नानौता थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ रील बनाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की थाना नानौता पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ रील बनाने वाले अभियुक्त अनिकेत पुत्र रमेश निवासी ग्राम छरौली थाना नानौता जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से एक नाजायज तमंचा 315 बोर व एक कारतूस मिस 315 बोर बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी, उप निरीक्षक राजीव कुमार, कांस्टेबल नरदेव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :  देवबंद में तेज आंधी और बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी,किशोर की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम 
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय