Tuesday, May 13, 2025

मध्य प्रदेश में रिटायर्ड जवान ने महिला समेत तीन लोगों को मारी गोली, बिजली का तार लगाने पर हुआ था विवाद

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार सुबह एक रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मार दी है। गोली लगने से एक महिला समेत दो पुरुष गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी अनुसार घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। यहां बिजली की तार लगाने को लेकर रिटायर्ड जवान और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने से नाराज रिटायर्ड जवान ने सोमवार सुबह एक महिला और दो पुरुष को गोली मार दी।

 

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो पुरुषों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय