Tuesday, May 13, 2025

मध्य प्रदेश में एक ही परिवार के 8 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद भी लगाई फांसी,इलाके में मचा हड़कंप

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी। वारदात को अंजान देने के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, माहुलझिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आदिवासी व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात को आरोपी ने बीती रात अंजाम दिया।

 

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मीडिया को बताया कि आदिवासी दिनेश ने परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद ने आत्महत्या कर ली।

 

आरोपी मानसिक विक्षिप्‍त बताया जा रहा है। उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। वारदात के बाद घर में मारे गए लोगों के शव पड़े हैं। पुलिस मौक पर पहुंच गई है। शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय