Wednesday, September 20, 2023

मैनपुरी में पिता ने शिक्षामित्र बेटे की गोली मारकर की हत्या, जा पहुंचा थाने बोला- गिरफ्तार कर लो

मैनपुरी। जनपद में पिता ने कहासुनी को लेकर अपने शिक्षामित्र बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। जहा गोली बेटे की गर्दन पर लगी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वही परिवार के लोग बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। जहा डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है।

आरोपी पिता अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर थाने पहुंचा। पुलिस को पूरी घटना बताई। कहा- मुझे गिरफ्तार कर लो। पिता की बात सुनकर पुलिस सन्न रह गई। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो मामला सच निकला। अब आरोपी पिता से पूछताछ चल रही है। वहीं, युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना बुधवार सुबह औंछा थाना क्षेत्र के औंछा कस्बे की है।

बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक का नाम राजीव यादव (35) है। वो स्थानीय पत्रकार भी था। वहीं पिता का नाम विजयपाल है। वो कृषि विभाग में एडीओ के पद से रिटायर्ड हैं। राजीव की पत्नी रूबी भी शिक्षामित्र है। राजीव तीन भाई थे। घर में तीनों भाइयों का बंटवारा हो चुका है। इसलिए वो घर के बीच में गेट लगाने की बात कहता था। जिसकी वजह से घर पर अक्सर विवाद होता रहता था। पिता विजयपाल इस बात का विरोध करते थे। वो कहते थे, मेरे रहते घर में ये सब नहीं होगा।

- Advertisement -

राजीव की पत्नी का कहना है, मेरे पति और ससुर में विवाद होता रहता था। लेकिन कभी बड़ी लड़ाई नहीं हुई। घर में थोड़ा सा निर्माण करवाना था। उसी बात को लेकर बस कहासुनी हो जाती थी। मैं और मेरे पति ससुर को बहुत समझाते थे। लेकिन वो किसी की बात नहीं सुनते थे। वो दिमागी तौर से बीमार भी थे।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया, सूचना मिली थी कि एक पिता ने अपने बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता को उसकी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में जानकारी मिली है कि इनका कोई घरेलू विवाद हुआ था। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,065SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय