Tuesday, March 21, 2023

मथुरा में गोवर्धन के विधायक की फॉर्च्यूनर कार को मारी टक्कर, कार पलटी, चालक घायल

नोएडा। नोएडा से मथुरा लौटते वक्त जेवर टोल प्लाजा से पहले  गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेघश्याम सिंह की फॉर्च्यूनर कार को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में फॉर्च्यूनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक घायल हो गया।

मथुरा की गोवर्धन सीट से विधायक मेघश्याम सिंह का चालक किसी कार्य से नोएडा आया था। शुक्रवार देर रात नोएडा से अकेले लौट रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के 36 किमी माइलस्टोन के पास पेट्रोल पंप के पास उनकी कार को किसी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई और असंतुलित होकर पलट गई। कार के एयरबैग खुलने के कारण चालक को अधिक चोटें नहीं आईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को कार से बाहर निकाला। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह भी चालक को देखने जेवर पहुंचे थे।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय