Saturday, May 10, 2025

मेरठ में महिला की घर में घुसकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

मेरठ। हस्तिनापुर में महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।
हस्तिनापुर में शनिवार को एक बड़ी वारदात हो गई। थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक वृद्ध महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बताया गया कि क्षेत्र के गांव नगला चांद में 70 वर्षीय मुन्नी पत्नी दाऊद अपने एक बेटे के साथ रहती थी। बेटा मजदूरी करता है और रोज सुबह घर से काम के लिए निकल जाता है। शनिवार की शाम जब बेटा वापस घर लौटा तो उसने मां को लहूलुहान हालत में देखा और उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और बेसुद होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद वह चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगा। वहीं, रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बताया गया कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से महिला की हत्या की है। महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उधर, मामले की सूचना जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को लगी तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय