Saturday, May 10, 2025

मेरठ में युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

मेरठ। मेरठ में प्लास्टिक की फैक्टरी में मामूली विवाद के बाद एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी को धारदार हथियार से गोद डाला। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परतापुर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
परतापुर दिल्ली रोड उद्योगपुरम स्थित राधे प्लास्टिक फैक्टरी में काम करने वाले इंदिरापुरम निवासी इम्तियाज का साथ काम करने वाले आशु से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आशु ने इम्तियाज को प्लास्टिक काटने वाले धारदार हथियार से गोद डाला।

फैक्टरी मालिक ने घायल इम्तियाज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने परतापुर थाने में हत्या की तहरीर दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय