Saturday, April 27, 2024

मेरठ में बीएसएफ के जवान ने किया था भाई का मर्डर, पत्नी को खिलाया जहर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। बीएसएफ के जवान ने संपत्ति के विवाद में अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी को भी जहर खिला दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मेरठ के बहसूमा में हुई विपिन की हत्या संपत्ति के विवाद हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि उसके भाई ने ही संपत्ति के विवाद में हत्या की है। इतना ही नहीं हत्यारोपी भाई ने उसकी पत्नी को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में विपिन भाटी  की संपत्ति के विवाद में भाई ने गोली मारकर हत्या की। उसकी पत्नी सुंदरी को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। विपिन के साले ने विपिन के भाई अरविंद, भाभी पिंकी व मां किरणवती और पिता ऋषिपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अकबरपुर सादात निवासी ऋषिपाल के तीन पुत्र विपिन, प्रवीण व अरविंद थे। मझले बेटे प्रवीण की बीमारी के चलते पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। प्रवीण व विपिन की पत्नी दोनों सगी बहनें हैं। प्रवीण की पुत्री शिवानी, स्वाति व एक पुत्र शिवम है। विपिन की कोई संतान नहीं है। वह बड़े भाई प्रवीण के बच्चों की परवरिश कर रहा था। छोटा भाई अरविंद बीएसएफ में है। कई दिनों से दोनों भाइयों में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे लोगों को विपिन के घेर से फायरिंग की आवाज सुनाई दी। यहां खून से लथपथ विपिन बरामदे में मिला। उसकी पत्नी सुंदरी की भी हालत बिगड़ गई। बताया गया कि उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विपिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुंदरी की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय