Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में मामा ने भांजी को मारकर बिटौड़े में जलाया, पुलिस को आनर किलिंग की आशंका

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव के छीलोरा औरंगाबाद मार्ग पर एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया था। काफी मशक्कत के बाद युवती की पहचान टीशा पुत्री प्रमोद कुमार निवासी मुंडाली खास के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे पिता ने युवती की पहचान की। बताया कि रविवार को उसकी बेटी का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसका मामा उसे घर से अपने साथ ले गया था। इसके बाद सुबह उसकी अधजली लाश मिली।

 

पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वह सही जवाब नहीं दे पाया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामा ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में  वह टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया।

 

टीशा की हत्या करने के बाद आरोपी मामा सोनू पांच सौ मीटर तक कंधे पर शव रखकर ले गया और बिटौड़े में जला दिया। मामा बोला बदनामी का दाग परिवार पर नहीं लगने दूंगा। वहीं मां को हत्या की जानकारी नहीं थी। घटना का पता लगने के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में ब्रहमपुरी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार किया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय