Tuesday, May 13, 2025

मेरठ में थार की छत पर डाली मिट्टी, हाईवे पर दौड़ाकर लोगों की आंखों में झोंकी धूल

मेरठ। सोशल मीडिया पर हाईवे पर दौड़ने वाली काले रंग की थार को मेरठ पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। ठाकुर का स्टिकर लगी मेरठ नंबर की थार की छत पर मिट्टी डालकर उसको सड़क पर तेज गति से दौड़ाया गया। मिट्टी उड़कर सड़क पर चलने वालों लोगों और अन्य वाहन चालकों की आंखों में भर गई। इस तरह से सड़क पर थार के दौड़ाने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस थार के मालिक की तलाश कर रही है।

 

मुज़फ्फरनगर में भाकियू नेता की कार से टकराई छात्रा, पुलिस ने कर लिया मुकदमा दर्ज, मचा हंगामा

 

बताया जाता है कि एक व्यक्ति किसी ईंट भट्ठे पर थार खड़ी कर फावड़े से उसकी छत पर मिट्टी डाल रहा है। इसके बाद हाईवे पर थार को दौड़ाता थार पर ठाकुर का स्टिकर लगा है। सड़क पर थार की छत से मिट्टी उड़ती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह मिट्टी दूसरे वाहन चालकों की आंखों में जाने से हादसा हो सकता था। इस बारे में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी का चालान के काटने के साथ उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय