Saturday, April 26, 2025

मेरठ में पूर्व विधायक संगीत सोम के पीए ने बताया, गाड़ी से कागज लाकर दिए थे संगीत सोम को

मेरठ। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के घर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ गंभीर आरोपों वाले पर्चे बांटे जाने के मामले में पुलिस को गुरुवार को कई वीडियो मिल गए। इसमें संगीत सोम का पीए चंद्रशेखर उनको मीडिया के सामने एक पर्चा दे रहा है। पुलिस ने पीए को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। उसने कहा कि संगीत सोम ने गाड़ी से कागज मंगाया था, उसने वह ले जाकर दिया था।

 

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव हारने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। इसके जवाब में संगीत सोम ने मंगलवार को अपने आवास पर दोपहर एक बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई।

[irp cats=”24”]

 

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजीव बालियान के खिलाफ गंभीर आरोपों वाले पर्चे सभी मीडियाकर्मियों को बांटे गए। इस मामले में शाम को संगीत सोम के पीए चंद्रशेखर की तरफ से लालकुर्ती थाने में तहरीर दी गई कि ये पर्चे कोई विपक्षी बांट गया।
पुलिस ने इस मामले में वीडियो फुटेज जुटाई तो इस दौरान चंद्रशेखर संगीत सोम को पर्चा देते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक ये दो पेज का पर्चा है। पुलिस ने चंद्रशेखर को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय